शनिवार, 14 जनवरी 2012

वसन्त का भोर


आज अपनी माँ की काव्य मंजूषा से एक बहुत ही खूबसूरत रचना आपके लिये लेकर लाई हूँ ! इस रचना में देश के तत्कालीन कर्णधारों के प्रति उनका यह भोला विश्वास आम जनता की आशाओं का प्रतिनिधित्व करता है ! यह विश्वास कितना कायम रह सका और कितना टूटा यह तो सभी जानते हैं लेकिन इस रचना की सकारात्मकता अपने आप में अद्भुत है !
द्वार पर है वसन्त का भोर
जा रहा है पतझड़ मुख मोड़ ,
प्रगति के चरण बढ़ रहे हैं
अभावों की चिंता दो छोड़ !

रिक्त सब पात्र भरेंगे शीघ्र
रमा का फिर होगा साम्राज्य ,
दुखों की चादर होगी क्षीण
बढ़ेगा सुख सौरभ अविभाज्य !

काल की चाल बदल देगा
हमारा नया स्वर्ण इतिहास ,
लक्ष्य सारे ही होंगे पूर्ण
हृदय में है इतना उल्लास !

प्रमोदिनी ऊषा आयेगी
नित्य मंगल घट लेकर प्रात ,
खिलेंगे मुरझाये तब फूल
हँसेंगे कोमल तन जल जात !

साधना का फल शुभ होगा
मिलेगा जीवन को वरदान ,
हमारी मातृभूमि है स्वर्ग
न हो फिर क्यों इस पर अभिमान !

दक्ष भारत के कर्णाधार
शान्ति के दूत, दया के देव ,
त्याग की मूर्ति लिये स्फूर्ति
बताते पथ हमको स्वयमेव !

मिलेगी क्यों न हमें फिर विजय
न होगा क्यों चिंता से त्राण ,
अभावों का निश्चय है नाश
प्रफुल्लित होंगे तन-मन-प्राण !

श्रमिक नव चेतन पायेंगे
दलित त्यागेंगे भ्रम भय भूत ,
एकता होगी फिर अक्षय
विरोधों की छँट करके छूत !

ज्ञान का कोष लुटा देगा
विश्व का तब यह देश महान ,
सूर्य की प्रथम किरण के साथ
गगन में गूँजे गौरव गान !


किरण



20 टिप्‍पणियां:

  1. प्रमोदिनी ऊषा आयेगी
    नित्य मंगल घट लेकर प्रात

    हर्ष और आस लुटाती भोर की तरंग .......!!

    जवाब देंहटाएं
  2. ज्ञान का कोष लुटा देगा
    विश्व का तब यह देश महान ,
    सूर्य की प्रथम किरण के साथ
    गगन में गूँजे गौरव गान !

    बेहतरीन पंक्तियाँ हैं।

    सादर

    जवाब देंहटाएं
  3. बस अब बसंत आने को है ..और इतनी सुन्दर माँ की रचना आप ले आई हैं तो बसंत तो आ ही गया ..

    जवाब देंहटाएं
  4. कल 17/01/2012 को आपकी यह पोस्ट नयी पुरानी हलचल पर लिंक की जा रही हैं.आपके सुझावों का स्वागत है .
    धन्यवाद!

    जवाब देंहटाएं
  5. वाह! बहुत सुन्दर और प्रेरक.
    प्रस्तुति के लिए बहुत बहुत आभार.

    जवाब देंहटाएं
  6. अति सुन्दर...
    प्यारी रचना..

    जवाब देंहटाएं
  7. वाह बहुत उम्दा सुन्दर प्रस्तुति आपकी रचना पढ़वाने के लिए धन्यवाद

    जवाब देंहटाएं
  8. सुन्दर आशा और नए विश्वास जगाती बेहतरीन प्रस्तुति है

    जवाब देंहटाएं
  9. behtareen rachna...baut khooob....

    मेरे भी ब्लॉग में पधारें और मेरी रचना देखें |
    मेरी कविता:वो एक ख्वाब था

    जवाब देंहटाएं
  10. सुन्दर रचना पढ़वाने के लिए धन्यवाद

    जवाब देंहटाएं
  11. बहुत सुन्दर भाव लिए रचना |
    आशा

    जवाब देंहटाएं
  12. आशा रास्ता खोज ही लेगी ...
    शुभकामनायें आपको !

    जवाब देंहटाएं